{"_id":"688e72564d8373f8ce03bab0","slug":"political-news-jammu-news-c-10-lko1027-676971-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोर्चे पार्टी की जान, समाज \nसे जुड़ाव की कुंजी : कौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोर्चे पार्टी की जान, समाज से जुड़ाव की कुंजी : कौल
विज्ञापन
संगठन महामंत्री अशोक कौल को तलवार भेंट करते ब्रह्म ज्योत सत्ती स्रोत - भाजपा
- फोटो : संवाद
- वरिष्ठ नेताओं ने जताया भरोसा, बूथ स्तर तक मजबूत होगा संगठन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। त्रिकुटा नगर भाजपा मुख्यालय में शनिवार को कार्यक्रम में ब्रह्म ज्योत सत्ती को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया। संगठन महामंत्री अशोक कौल सहित कई नेताओं ने सत्ती के नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और ओबीसी वर्ग के लिए उनके समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मोर्चा बूथ स्तर तक सशक्त होगा। युवाओं और वंचित वर्ग की भागीदारी बढ़ेगी तथा प्रदेश में भाजपा की पहुंच विस्तारित होगी।
कौल ने कहा कि मोर्चे पार्टी की जान हैं, जो विशेष समुदायों की आवाज को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज और पार्टी के बीच सेतु का काम करते हैं। ओबीसी मोर्चा बड़ी आबादी को जोड़ने और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाता है। सत्ती का संगठनात्मक अनुशासन, आम लोगों से जुड़ने की क्षमता और ‘अंत्योदय’ व सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का जज्बा उन्हें आदर्श नेता बनाता है। सत्ती ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में यह उनके लिए गर्व का विषय है। वह समुदाय से जुड़ाव को गहरा करने और एक सशक्त, न्यायपूर्ण और समावेशी जम्मू कश्मीर के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। माैके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह बलाैरिया, उपाध्यक्ष रशपाल वर्मा, गोपाल महाजन, विधायक युद्धवीर सेठी माैजूद रहे।