फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: कृषि बैंक के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, सुंदरबनी में प्रदर्शन

विज्ञापन
political news
- किसानों का पैसा न देने का मामला, सरकार ने दिए हैं जांच के आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सहकारी, कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की ओर से किसानों का पैसा न देने के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को सुंदरबनी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि किसानों ने अपनी जमापूंजी बैंकों में रखी है। अब बैंक इसे लौटाने से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। कहा कि किसानों ने करोड़ों रुपये बैंक में जमा कराए हैं, जो भुगतान न होने की वजह से सहमे हुए हैं।

- सुंदरबनी के अलावा 57 ब्रांचों से आ रही शिकायतें
शर्मा ने कहा कि सुंदरबनी के अलावा अन्य 57 ब्रांचों से भी इस तरह की शिकायतें आ रही हैं। प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पार्टी नेताओं ने सुंदरबनी को सड़क प्रोजेक्ट न मिलने पर भी चिंता जताई। कहा कि हाल ही में नौशेरा और कालाकोट विधानसभा के दूसरे हिस्सों के लिए करीब एक दर्जन सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। सुंदरबनी को इससे बाहर रखा गया है। सरकार को सुंदरबनी से हो रहे अन्याय का जवाब देना होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग
पर पांच अगस्त को करेगी प्रदर्शन

रविंदर शर्मा ने कहा कि पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए कांग्रेस पांच अगस्त को प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। मौके पर नैन चंद शर्मा, तीर्थ राम शर्मा, अजीत सिंह, मोहिंदर सिंह, अनवर, निशिकांत, वीना देवी, राजकुमार रैना, सागर शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed