{"_id":"6859b99323b18aeaeb00c2c8","slug":"political-news-jammu-news-c-10-lko1027-643948-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य का दर्जा हमारा हक : फारूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य का दर्जा हमारा हक : फारूक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को पार्टी कार्यालय नवाए सुबह में एक अहम बैठक की। यहां उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। यह उसका हक है, कोई मेहरबानी नहीं है। उन्होंने दोहराया कि यह दर्जा हम लेकर रहेंगे।
बैठक में उन्होंने मानवाधिकार इकाई के गठन की घोषणा की। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इसकी अध्यक्षता विधायक हसनैन मसूदी करेंगे और शीघ्र ही महिला सशक्तीकरण को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। समिति में दो और सदस्यों को जोड़ा जाएगा, ताकि महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके। एक सवाल के जवाब में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अमेरिका ने ईरान पर हमला करके पूरी दुनिया को युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया है।
उन्होंने कहा कि यह शिया-सुन्नी का मामला नहीं है, सभी मुस्लिम मुल्कों को एकजुट होना चाहिए। इस्राइल लगातार हमलावर हो रहा है। आज ईरान की बारी है, कल किसी और की हो सकती है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि यह जंग और बढ़ी, तो इसका प्रभाव भारत सहित पूरी दुनिया पर पड़ेगा। फारूक ने सभी देशों से मिलकर शांति स्थापना के प्रयास करने की अपील की।