फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: विधायकों में नोकझोंक, सलाथिया बोले- मैं भगवा रंग में रंग गया हूं

विज्ञापन
political news
जम्मू। बजट पर अनुदान पर चर्चा के दौरान सुरजीत सिंह सलाथिया ने कहा कि मैं सरकार को सुझाव देना चाहता हूं। उनकी नेकां विधायकों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। सलाथिया ने कहा, नेकां में रहते मैंने जितना पार्टी के लिए किया, उतना कोई नहीं कर सकता। बीते सात साल में जम्मू-कश्मीर में जो हुआ वह बीते 70 साल में नहीं हो पाया। सलाथिया ने कहा- पहले मैं आपके साथ था, अब मैं इस तरफ आकर भगवा रंग में रंग गया हूं। उद्योग में हम बाहरी व स्थानीय लोगों को रोजगार की लड़ाई लड़ते हैं, लेकिन हमें प्रदेश के युवाओं को उद्योग की जरूरत के हिसाब से तैयार करना होगा। लगातार उद्योग बंद हैं। सलाथिया ने कहा कि सुरिंदर चौधरी ऐसा करके दिखाएं कि लोग कहें, जम्मू का उपमुख्यमंत्री था। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश में उद्योग को बढ़ाने के लिए कई पहल कीं, जिसमें 28000 हजार करोड़ का पैकेज शामिल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed