फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: नेकां विधायक ने बढ़ती बेरोजगारी पर जताई चिंता, भत्ता देने की मांग

विज्ञापन
political news
जम्मू। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी का मुद्दा विधानसभा में उठा। सरकार ने दावा किया कि 2023-24 में प्रदेश में बेरोजगारी दर 6.1 फीसदी रही है। हालांकि, सरकार के इस जवाब से नेकां के विधायक मुबारक गुल सहमत नहीं हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी दर इससे ज्यादा है। उन्होंने नेकां की पूर्व सरकार में बेरोजगारों के लिए रखे गए मासिक भत्ते की व्यवस्था को फिर से शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

नए बस बेड़े में जुड़ने से हीरानगर के लिए चलेगी बस
जम्मू। परिवहन मंत्री सतीश शर्मा ने सदन को बताया कि सरकार सभी क्षेत्रों में सरकारी बस चलाएगी। उन्होंने कहा कि जेकेआरटीसी बसों के नए बेड़े को बढ़ाने की प्रक्रिया में है। इनमें से कुछ बसों को हीरानगर निर्वाचन क्षेत्र को दिया जाएगा। निगम के पास उपलब्ध ई-बसों का बेड़ा केवल शहरी संचालन के लिए है। वर्तमान में, जेकेआरटीसी हीरानगर निर्वाचन क्षेत्र सहित कठुआ जिले में जम्मू-हीरानगर-पठानकोट, जम्मू-पठानकोट-उधमपुर और जम्मू-बानी-लोवांग बस चलती है। ब्यूरो
विज्ञापन

---
दो हजार की जनसंख्या पर बनता है पीएचसी
जम्मू। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री स्कीना इट्टू ने बताया कि अनंतनाग जिले के अंजवाला गांव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्वीकृत नहीं किया गया है। अंजवाला गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए योग्य नहीं है, क्योंकि गांव की जनसंख्या कम है तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए न्यूनतम जनसंख्या 2000 होनी चाहिए। मंत्री ने बताया कि सरकार नई अवसंरचना के निर्माण के बजाय सरकार मौजूदा स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के समेकन पर काम कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed