{"_id":"67c36ccac6f17937890307aa","slug":"political-news-jammu-news-c-10-lko1027-557128-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उच्च व्यवहार को रखें साथ, अहंकार से कोसों दूर रहें विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उच्च व्यवहार को रखें साथ, अहंकार से कोसों दूर रहें विधायक
विज्ञापन
- दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा विधायकों को हद में रहकर लोगों से नरम रहने की दी नसीहत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बजट सत्र से पहले भाजपा विधायकों को कटड़ा में बड़े नेताओं ने खूब ज्ञान बांटा। इन दो दिनों में विधायकों को उच्च स्तर का व्यवहार रखने और अहंकार को खुद से कोसों दूर रखने की सीख दी गई। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी नेतृत्व ने विधायकों को अपनी हद में रहकर जनता के साथ नरम रुख अपनाने की नसीहद दी। लोगों से संवाद बढ़ाने के लिए कहा।
सुचेतगढ़ के भाजपा विधायक गारू राम ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। एक ही बात पर जोर दिया गया है कि व्यवहार अच्छा रखें। अहंकार में न आएं। लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनें। अखनूर के विधायक मोहन लाल का कहना है कि दो दिन तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। लोगों के बीच रहने और उनकी बात सुनने पर जोर दिया गया है। बिश्नाह के विधायक राजीव कुमार का कहना है कि जमीनी स्तर पर लोगों के बीच रहने पर जोर दिया गया है।
दूसरे दिन स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा
शनिवार का प्रशिक्षण भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा के भाषण से शुरू हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) शिव प्रकाश के नेतृत्व में पंच निष्ठा और पंच परिवर्तन, प्रांत प्रचारक रूपेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के समकालीन सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इसके ऐतिहासिक महत्व, पूर्व राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे ने कार्यालय प्रबंधन, सार्वजनिक भाषण, टीम-निर्माण और सामाजिक शिष्टाचार पर संबोधित किया।
विज्ञापन
अंतिम दिन ये दिग्गज भी पहुंचे
अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा, महासचिव (संगठन) अशोक कौल, सांसद लोकसभा जुगल किशोर शर्मा, सांसद राज्यसभा गुलाम अली खटाना, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना आदि मौजूद रहे।