फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

कश्मीरी पंडितों के बिना अधूरा कश्मीर और कश्मीरियत : कर्रा

विज्ञापन
political news
जगती में कश्मीरी विस्थापितों से मिलते कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष तारिद हमीद कर्रा व अन्य। 
जम्मू। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि कश्मीर और कश्मीरियत कश्मीरी पंडितों के बिना अधूरे हैं। पार्टी विस्थापितों को हर संभव तरीके से रोशन करने के प्रयास करेगी। कर्रा ने वीरवार को जगती स्थित कश्मीरी पंडितों की कॉलोनी में पहुंचकर उन्हें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। कश्मीरी पंडितों ने कर्रा को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। राजनाथ धर, एमके रैना, दिलीप कुमार, शिबन पंडित, मनीष और अन्य ने टाउनशिप में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी सहित अन्य मुद्दों को उठाया। कुछ महीने पहले जम्मू में राहुल गांधी की रैली से लौटते समय सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शादी लाल पंडिता की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला, मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, पूर्व मंत्री योगेश साहनी, माइग्रेंट सेल के अध्यक्ष एचएल पंडिता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed