फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

केंद्र सरकार पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के नाम पर दे रही धोखा : कर्रा

विज्ञापन
political news
श​क्ति नगर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अ​धिवेशन में मंच पर मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्
- डोगरा संस्कृति और पगड़ी की लाज बचाने के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस
विज्ञापन


- प्रदेश अध्यक्ष ने जम्मू में कार्यकर्ताओं के अधिवेशन को किया संबोधित



अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने का केंद्र सरकार ने विधानसभा चुनाव में वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। कांग्रेस डोगरा संस्कृति, पगड़ी के सम्मान की रक्षा के लिए अब सड़कों पर उतरी है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने शक्तिनगर में आयोजित पार्टी के अधिवेशन में कही।




कर्रा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि यहां के सम्मान, पूर्ण राज्य का दर्जा खत्म कर केंद्र शासित प्रदेश करने से यहां के लोगों का भला नहीं होने वाला। जो मांगा गया है वह नहीं मिला। पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता अब सड़कों पर हैं। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ धोखा किया है। डोगरा पगड़ी की लाज बचाने के लिए कार्यकर्ता अब आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। हर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि चुनाव के बाद पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा। अब कह रहे हैं कि समय आने पर वादा पूरा होगा। आखिर वह समय कब आएगा। अधिवेशन में पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। मौके पर रमण भल्ला, योगेश साहनी, बलवंत सिंह, वेद महाजन, इंदु कंवर, रविंदर शर्मा, रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed