{"_id":"67a7bf5825a6244a43012025","slug":"political-news-jammu-news-c-10-lko1027-541113-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भाजपा के दिल्ली फतह पर जम्मू-कश्मीर\n\nमें जश्न, पटाखे फोड़कर बांटी मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भाजपा के दिल्ली फतह पर जम्मू-कश्मीर में जश्न, पटाखे फोड़कर बांटी मिठाइयां
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दिल्ली जीत का जश्न मनाते प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य: स्रोत भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। दिल्ली में भाजपा की जीत पर जम्मू-कश्मीर में भी जमकर जश्न मना। जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय में ढोल की थाप पर प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा से लेकर तमाम बड़े नेता झूमे। जम्मू के साथ कश्मीर घाटी में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं। सत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सुशासन पर दिल्ली के लोगों ने विश्वास जताया है। आम आदमी पार्टी के भ्रष्ट और भ्रमित करने वाले तौर-तरीकों को नकारा है।
लोगों ने कांग्रेस को भी दिल्ली विधानसभा से बाहर कर दिया है। लोगों ने दिल्ली में डबल इंजन की सरकार को चुना है, जो राजधानी में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। जम्मू-कश्मीर के कई नेताओं ने भी दिल्ली चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार किया था। शनिवार को इन नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने बैठक की। कहा कि पार्टी की शानदार जीत के लिए उनके काम ने रंग दिखाया है। इस मौके पर विपक्ष के नेता एवं महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता, विधायक एवं महासचिव डाॅ. देविंदर कुमार मन्याल, महासचिव विबोध गुप्ता, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, विधायक युद्धवीर सेठी, विक्रम रंधावा, बलवंत मनकोटिया, शगुन परिहार सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नसीब नहीं हुई है। कांग्रेस के जम्मू मुख्यालय में इसे लेकर सन्नाटा पसरा रहा। आमतौर पर कार्यालय में दिनभर चहल-पहल रहती है।