{"_id":"679401d79eb3da8d5a04030e","slug":"political-news-jammu-news-c-10-lko1027-531322-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की नीतियों में अंबेडकर के लिए कोई स्थान नहीं : बलबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की नीतियों में अंबेडकर के लिए कोई स्थान नहीं : बलबीर
ककरयाल में हुए भाजपा के एक कार्यक्रम में डा. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देते पार्टी प्रवक्ता
Link Copied
जम्मू। भाजपा प्रवक्ता बलबीर राम रतन ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों में संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के लिए कोई स्थान नहीं रहा है। कांग्रेस ने हमेशा डाॅ. आंबेडकर को नजरअंदाज और उनका अनादर किया है।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के कटड़ा मंडल के अंतर्गत ककरियाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में बलवीर ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक देश पर शासन किया, लेकिन आंबेडकर के जीवित रहते और उनके निधन के बाद उचित सम्मान देने की कोई चिंता नहीं की।
विज्ञापन
स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस की सरकारों के कार्यक्रमों और नीतियों में डॉ. आंबेडकर के लिए कोई स्थान नहीं था। लेकिन मोदी सरकार ने ईमानदारी और सच्चाई के साथ डॉ. आंबेडकर का सम्मान किया है। कांग्रेस ने जवाहर लाल और इंदिरा गांधी को भारत रत्न से सम्मानित किया, लेकिन डॉ. आंबेडकर को भूल गए। राजेंद्र सिंह चिब ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की याद में बनाया गया पंचतीर्थ अपने आप में इस बात का सबूत है कि भाजपा और पीएम नरेंद्र ने अंबेडकर को वास्तविक सम्मान दिया है। इस दौरान प्रभात सिंह, सुभाष भगत, तिलक राज, मनोहर लाल, सोहन लाल, राजेंद्र मेंगी, रीतू ठाकुर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।