फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

निराश न हों कार्यकर्ता, मिशन के रूप में सेवा करें : सत शर्मा

विज्ञापन
political news
भाजपा मुख्यालय जम्मू में प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद उत्साह के साथ सत शर्मा, साथ में पीएमओ में मं
जम्मू। प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने उन्हें दोबारा अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी कैडर का आभार व्यक्त किया। कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने हमेशा पार्टी की बात मानी है और बिना किसी झिझक के पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा की है।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कभी निराश न हों और पार्टी की सेवा निरंतर और एक मिशन के साथ करें। सबका साथ, सबका विकास के मूल सिद्धांत पर चलें। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा अपने संगठनात्मक ढांचे में लोकतंत्र के सिद्धांत का पालन करती है। उन्होंने नए अध्यक्ष से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने को कहा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की ताकत है और सत शर्मा उनमें से एक हैं। पर्यवेक्षक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने उनके नेतृत्व में विश्वास जताया है, जो इस बात का संकेत है कि सत शर्मा के अनुभवी और समय की कसौटी पर खरे उतरे नेतृत्व में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। विपक्ष में नेता सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा को आज 11वां निर्वाचित अध्यक्ष मिला है, जो समर्पित मन से पार्टी की सेवा करना चाहते थे। माैके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, राकेश महाजन भी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed