फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: प्रदेश भाजपा की नई टीम की घोषणा किसी भी वक्त

विज्ञापन
political news
- प्रदेश अध्यक्ष ने हाईकमान को मंजूरी के लिए भेजी 30 नामों की सूची
विज्ञापन

- 20 सदस्यों की कोर टीम के स्थान पर 23 सदस्यीय हो सकती है टीम
रोली खन्ना
जम्मू। संसद के मानसून सत्र से पहले भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। इसी के साथ पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा भी नई टीम के गठन के लिए सक्रिय हो गए हैं। वरिष्ठ सहयोगियों में से हर एक से तीन-चार नाम मांगे गए थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ने हाईकमान को मंजूरी के लिए 30 नामों की सूची भेजी है। दो से तीन दिन के भीतर इन नामों की घोषणा हो सकती है।
विधानसभा चुनाव के दौरान नौ सितंबर, 2024 को सत शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, क्योंकि तत्कालीन अध्यक्ष रविंद्र रैना को पार्टी ने चुनाव में उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद सत शर्मा को 24 जनवरी, 2025 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उनके अध्यक्ष बनने के बाद से नई कार्यकारिणी के गठन का इंतजार था। बीते दिनों अमर उजाला से बातचीत में सत शर्मा ने कहा था कि जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा, वैसे ही जम्मू-कश्मीर में नई टीम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सत शर्मा ने संगठन स्तर पर कुछ बदलाव का प्रस्ताव भेजा है। आठ उपाध्यक्ष की जगह नौ, चार महामंत्री की जगह पांच और आठ सचिव की जगह नौ सचिव बनाए जाने की मांग रखी है। यदि मंजूरी मिल जाती है, तो प्रदेश अध्यक्ष के अलावा 20 की जगह 23 सदस्य होंगे। यह भी कहा जा रहा है कि अन्य राज्यों की तरह मुख्य प्रवक्ता का नया पद हो सकता है। कोषाध्यक्ष, मीडिया सचिव और कार्यालय सचिव के अलावा इनके सहयोग के लिए भी कुछ सदस्यों की एक टीम तैयार की जाएगी। इसी के साथ यह चर्चा भी तेज हो गई है कि नई टीम में काैन अंदर होगा और काैन बाहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नई टीम में 35 फीसदी महिलाओं को आरक्षण
सत शर्मा की नई टीम में महिलाओं को प्रमुखता दी जाएगी। कुल सदस्यों में 33 फीसदी महिलाएं होंगी। इसके अलावा एससी, एसटी, मुस्लिम प्रतिनिधि के साथ ही कश्मीरी समेत जाति व क्षेत्रीय समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed