फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: कटड़ा में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर आज से

विज्ञापन
political news
समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे, बजट सत्र सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कटड़ा/जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा के एक होटल में शुक्रवार से भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रदेश भाजपा से सभी 28 विधायकों के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। उद्घाटन सत्र में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ और समापन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। शिविर में आगामी जम्मू कश्मीर सरकार के बजट सत्र अन्य संगठनात्मक गतिविधियों पर गहन से चर्चा की जाएगी।

प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वीरवार को कटड़ा में प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पार्टी के शेड्यूल के मुताबिक शुक्रवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक प्रशिक्षण शिविर चलेगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में विधायकों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताने के साथ जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने, जनहित मुद्दों को बेहतर ढंग से उठाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने आदि का पाठ पढ़ाया जाएगा। शिविर में पीएमओ में मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह आदि वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed