{"_id":"69bf06be2c27c767cc0e9cb7","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jmu1062-865251-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिन्ना को सिलेबस में शामिल करने \nके विरोध में आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिन्ना को सिलेबस में शामिल करने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के बाद पोस्टर दिखाते मनीष साहनी व अन्य स्रोत - शिवसेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के पॉलिटिकल साइंस के नए सिलेबस में मोहम्मद अली जिन्ना पर अध्याय शामिल किए जाने का शिवसेना (यूबीटी) ने कड़ा विरोध किया है। पार्टी ने इसे तुरंत हटाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
पार्टी के प्रदेश प्रमुख मनीष साहनी ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि जिन्ना पर अध्याय शामिल करना ठीक नहीं है और इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए। एक तरफ इतिहास को शुद्ध करने के नाम पर मुगलकाल से जुड़े हिस्से हटाए जा रहे हैं और जगहों के नाम बदले जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के बंटवारे से जुड़े व्यक्ति को पढ़ाया जाना विरोधाभास है। उन्होंने बताया कि पार्टी छात्रों के विरोध प्रदर्शन का पूरा समर्थन करेगी। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन और उपराज्यपाल से मांग की कि अध्याय तुरंत हटाया जाए, नहीं तो शिवसेना आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। इस दौरान संगठन महासचिव संजय भट्ट, उपाध्यक्ष राजू कपूर और आदित्य महाजन भी मौजूद रहे।