{"_id":"6a3eea3e3b01da44f90f5dca","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jmu1059-947847-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशे के खिलाफ घर-घर अलख जगाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशे के खिलाफ घर-घर अलख जगाएगी भाजपा
विज्ञापन
सशक्त भारत पुस्तिका जारी करते प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा व अन्य स्रोत - भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विश्व नशा विरोधी दिवस पर नशा मुक्त युवा, सशक्त भारत पुस्तिका जारी
- युवाओं, अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों से मुहिम में शामिल होने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विश्व नशा विरोधी दिवस पर भाजपा ने शुक्रवार को नशा मुक्त युवा, सशक्त भारत अभियान की शुरुआत की। नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचाव के उपायों पर आधारित जागरूकता पुस्तिका जारी की गई। आने वाले दिनों में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों में लोगों के बीच पहुंचकर पुस्तिका का वितरण करेंगे और जागरूकता अभियान चलाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सत शर्मा, संगठन महामंत्री अशोक कौल ने पुस्तिका का विमोचन किया। पार्टी सचिव पवन शर्मा ने बताया कि पुस्तिका में नशे के दुष्प्रभाव, बचाव के उपाय, परिवार और समाज की भूमिका तथा सरकार की विभिन्न पहलों की जानकारी दी गई है। उन्होंने नागरिकों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, अभिभावकों और युवाओं से इस मुहिम से जुड़कर नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह बिलावरिया, संजीता डोगरा भी मौजूद रहे।