Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: दो एसपीओ की हत्या पर कांग्रेस ने प्रशासन से मांगा जवाब, सुरक्षा चूक की जांच हो

विज्ञापन
political news
एसपीओ हत्याकांड को लेकर प्रेसवार्ता करते कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमन भला एवं अन्य।
- नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा से पुलिस अधिकारियों और शहीदों का अपमान करने पर माफी मांगने को कहा
विज्ञापन

- संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा मजबूत करने, पीड़ित परिवारों को नौकरी और मुआवजा देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। किश्तवाड़ के दच्छन इलाके में दो एसपीओ की हत्या के मामले में प्रदेश कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन और पुलिस से घटना की परिस्थितियों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की है। पार्टी ने संवेदनशील और दूरदराज के इलाकों में सुरक्षा तंत्र कमजोर होने का आरोप लगाते हुए पूछा कि आतंकियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था क्यों कमजोर की गई।

मंगलवार को पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला, पूर्व मंत्री मूलाराम और मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा और मुख्य मीडिया समन्वयक नीरज गुप्ता ने भाजपा नेता एवं नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से अक्षम बताना उनका मनोबल गिराने वाला है। सुरक्षा में किसी भी स्तर पर चूक हुई है तो उसकी जांच होनी चाहिए, लेकिन पुलिस बलों का अपमान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सुनील शर्मा से बयान वापस लेकर माफी मांगने को कहा।
विज्ञापन

---
शगुन परिहार के आरोपों की जांच की मांग
कांग्रेस नेताओं ने विधायक शगुन परिहार के आरोपों की जांच कराने और सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की। आरोप गलत साबित होने पर उनसे माफी मांगने और इस्तीफा देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सुरक्षा पिकेट स्थापित करने पर जोर
पार्टी ने चिनाब क्षेत्र, कठुआ के पहाड़ी इलाकों, राजोरी और पुंछ में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, मृतक एसपीओ के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा और प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग की। कियार सहित संवेदनशील स्थानों पर स्थायी सुरक्षा पिकेट स्थापित करने पर भी जोर दिया।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed