{"_id":"6ada7eee2611a59ca0010d82","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1045315-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पनुन कश्मीर का 24 को जंतर-मंतर \nपर न्याय संकल्प अनशन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पनुन कश्मीर का 24 को जंतर-मंतर पर न्याय संकल्प अनशन स्थगित
विज्ञापन
- दिल्ली के मौजूदा राजनीतिक हालात का हवाला देते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित किया
- नरसंहार की मान्यता, जवाबदेही और कश्मीर में होमलैंड की मांग दोहराई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पनुन कश्मीर ने 24 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित न्याय संकल्प अनशन स्थगित करने की घोषणा की है। संगठन के महासचिव कुलदीप रैना ने कहा कि दिल्ली में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और संभावित तनाव को देखते हुए यह निर्णय किया गया है।
उन्होंने कहा कि समुदाय को अपने पैतृक घरों से विस्थापन के बाद सामाजिक, सांस्कृतिक और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उनके साथ हुए अन्याय को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार जवाबदेही तय करने की मांग दोहराई।
रैना ने सवाल उठाया कि क्या कश्मीरी पंडित समुदाय की पीड़ा को न्याय और जवाबदेही के लिए समान महत्व नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों और आम जनता के बीच निरंतर चर्चा की आवश्यकता पर जोर दिया। पनुन कश्मीर ने कश्मीर में अलग सांविधानिक होमलैंड की मांग को भी दोहराया।