फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस, वक्ता बोले-आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा दाग

विज्ञापन
political news
भाजपा की ओर से हुए संविधान हत्या दिवस पर मंच पर मौजूद वक्ता। स्रोत: स्वयं।
- पार्टी मुख्यालय में इमरजेंसी के वक्त की दुर्लभ तस्वीरों और रिकॉर्ड की प्रदर्शनी लगाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश भाजपा ने वीरवार को त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में संविधान हत्या दिवस मनाया। वक्ताओं ने आपातकाल को लोकतंत्र पर सबसे बड़े दाग की संज्ञा दी। मुख्यालय में इमरजेंसी के वक्त की दुर्लभ तस्वीरों और रिकॉर्ड की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गई इमरजेंसी के दौरान जेल, जुल्म और मुश्किलों का सामना करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने इमरजेंसी को संविधान की भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला करार दिया। कहा कि देश ने इससे पहले कभी सेंसरशिप, असहमति को दबाना, मनमानी गिरफ्तारियां और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल नहीं देखा। मशहूर गायक किशोर कुमार समेत अन्य हस्तियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सत शर्मा ने भरोसा दिलाया कि वे लोकतंत्र के लिए लड़ने वालों के लिए पेंशन और अन्य आवश्यकताओं के मुद्दे को सही मंचों से उठाएंगे। माैके पर भाजपा नेता अशोक खजूरिया, महासचिव बलदेव सिंह बिलावरिया, चंद्र मोहन शर्मा, भाजपा लाइब्रेरी इंचार्ज प्रो. कुलभूषण मोहत्रा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


-----
इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में अशोक खजूरिया, एडवोकेट चंद्र मोहन शर्मा, सुरिंदर शर्मा, अरुण गुप्ता, लाल चंद, सत्य पॉल शर्मा, जगदीश लंगर, सतीश सेठी, पूरन शर्मा, सतपाल सिंह राठौर, डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता, सुनील गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, शमशेर सिंह, अजय भारती, राजन शर्मा, देव दत्त, शमिंदर कुमार शर्मा, रमन गुप्ता और राजेश महाजन को सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल और किताबें भेंट की गईं। उन्होंने अपने निजी अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed