{"_id":"66b6cd6f867cea1ccb06b5e6","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-417435-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महबूबा ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, कहा- एलओसी पार व्यापार शुरू करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महबूबा ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, कहा- एलओसी पार व्यापार शुरू करे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पीडीपी प्रमुख बोलीं, उड़ी से मुजफ्फराबाद के बीच 2019 में ट्रेड बंद होने से कारोबारी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार व्यापार और बस सेवा फिर से शुरू करने की मांग की है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा पार व्यापार भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को मजबूत करेगा। इसने पहले भी जम्मू-कश्मीर और पड़ोसी मुल्क में शांति निर्माण के द्वार खोले हैं। यदि इसे आगे बढ़ाया जाए तो क्षेत्र में स्थायी शांति लाई जा सकेगी। बारामुला जिले में उड़ी और पीओके में मुजफ्फराबाद के बीच क्रॉस-एलओसी बस सेवा 2005 में शुरू की गई थी। 2008 में उड़ी और पुंछ के माध्यम से क्रॉस-एलओसी व्यापार शुरू किया गया था। हालांकि, केंद्र ने 2019 में बस सेवा और व्यापार को यह आरोप लगाते हुए रोक दिया कि कुछ बेईमान व राष्ट्रविरोधी तत्व व्यापार की आड़ में हवाला धन, हथियारों और नशा तस्करी के लिए मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। पीडीपी प्रमुख ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि क्रॉस-एलओसी व्यापार से जुड़े व्यापारी संकट में हैं। रास्ते बंद होने से वे लोग बेरोजगार हैं।
मुफ्ती ने आरोप लगाया कि आयकर विभाग द्वारा व्यापारियों को ऐसे लेनदेन के लिए कर भुगतान की मांग करने वाले नोटिस के साथ परेशान किया जा रहा था, जो गैर-मौद्रिक थे और उस समय कोई कराधान शामिल नहीं था। यह व्यापार वस्तु विनिमय प्रणाली पर आधारित था और उस समय बिना किसी कर की गुंजाइश के मुक्त व्यापार था। लेकिन पिछले कुछ समय से उन्हें आयकर विभाग द्वारा परेशान किया जा रहा है। उन्हें उन सभी वर्षों के दौरान आईटी छापे, जीएसटी नोटिस और पूरे व्यापार के लिए कर की मांग का सामना करना पड़ रहा है।