फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: चुनाव आयोग राजनीतिक दलों से कल करेगा मुलाकात

विज्ञापन
political news
10 अगस्त को आयोग प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक के लिए जम्मू का करेगा दौरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। चुनाव आयोग प्रदेश में विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया के लिए वीरवार को राजनीतिक दलों से मुलाकात करेगा। इसके लिए जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने मंगलवार को विभिन्न दलों को पत्र जारी कर उन्हें चुनाव आयोग (ईसी) के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया। बैठक के लिए टाइम स्लॉट दिया गया है।

प्रदेश में चुनाव कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट की 30 सितंबर की समय सीमा से कुछ हफ्ते पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए 8-10 अगस्त तक दौरा करने वाला है। राजीव कुमार के साथ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू भी होंगे। मार्च में राजीव कुमार जो उस समय प्रदेश का दौरा करने वाले तीन सदस्यीय आयोग के एकमात्र सदस्य थे, उन्होंने राजनीतिक दलों और लोगों को आश्वस्त किया था कि आयोग जल्द ही प्रदेश में चुनाव कराएगा। उस समय चुनाव आयुक्त के दो पद खाली थे। 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से कुछ दिन पहले ये भरे गए थे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के बाद राजीव कुमार ने कहा था, यह सक्रिय भागीदारी विधानसभा चुनावों के लिए सकारात्मकता है। आयोग राजनीतिक दलों से मुलाकात के अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी और केंद्रीय बलों के समन्वयक के साथ भी स्थिति की समीक्षा करेगा। आयोग सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ भी तैयारियों की समीक्षा करेगा। 10 अगस्त को आयोग प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक के लिए जम्मू का दौरा करेगा। समीक्षा प्रक्रिया पर मीडिया को जानकारी देने के लिए जम्मू में संवाददाता सम्मेलन भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने पिछले सप्ताह प्रदेश प्रशासन से अपने गृह जिलों में तैनात अधिकारियों को स्थानांतरित करने के लिए कहा था। यह चुनाव कराने से पहले की कवायद है। चुनाव वाले राज्य या प्रदेश में चुनाव के संचालन से सीधे जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिलों या उन स्थानों पर तैनात नहीं किया जाता है, जहां लंबे समय तक रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed