{"_id":"661c6622d23d975f6b0b36f7","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-340684-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजनीतिक दलों ने डाला उधमपुर-कठुआ में डेरा, कल से प्रचार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजनीतिक दलों ने डाला उधमपुर-कठुआ में डेरा, कल से प्रचार बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर सक्रिय होंगे नेता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लोकसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान होने में अब चार दिन शेष बचे हैं, जबकि प्रचार 16 अप्रैल को थम जाएगा। ऐसे में इन शेष दो दिनों के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण में उधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट का चुनाव होना है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। इसे देखते हुए दोनों दलों के स्टार प्रचारक कठुआ, उधमपुर, डोडा, रामबन और किश्तवाड़ में डेरा डाले हुए हैं। रविवार को भाजपा के स्टार प्रचारक सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना, सुनील शर्मा, शक्ति परिहार, निर्मल सिंह ने कठुआ, डोडा और किश्तवाड़ में जनसभाएं व रैलियां कीं। कांग्रेस के नेता विकार रसूल समेत नेकां के उमर अब्दुल्ला के साथ कई नेताओं ने कठुआ, डोडा, रामबन, किश्तवाड़ में रैलियां कीं। उधर, 16 अप्रैल को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐसे में भाजपा की तरफ से अमित शाह उधमपुर में रैली करेंगे और कांग्रेस की तरफ से सचिन पायलट कठुआ में रैली करेंगे। दोनों बड़े नेताओं की रैलियाें के साथ ही चुनाव प्रचार थम जाएगा। हालांकि दोनों दलों के सोशल मीडिया सेल सक्रिय हैं और इसके माध्यम से लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।