{"_id":"6611bdb27ff798461b0fef27","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-335754-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की जनता ने वंशवाद को कर दिया खारिज : चुघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की जनता ने वंशवाद को कर दिया खारिज : चुघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कसे तंज - अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी-नेहरू परिवार हमेशा राजनीति में लगे रहे
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की जनता ने वंशवाद को खारिज कर दिया है। भाजपा ने प्रदेश के एससी, एसटी और महिलाओं को सशक्त बनाया है, जो पहले अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी-नेहरू परिवारों के शासनकाल में वंचित थे। यह बात शनिवार को श्रीनगर में पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कही। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में ये तीन परिवार हमेशा राजनीति में लगे रहे हैं। लगातार राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता देते रहे हैं। इन पार्टियों को अपनी विचारधाराओं के प्रति जनता की अस्वीकृति को पहचानना चाहिए। इन राजवंशों ने जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा को बाधित किया।
चुघ ने आरोप लगाया कि इन तीन परिवारों ने जम्मू-कश्मीर की प्रगति में लगातार बाधा डाली है। कांग्रेस की भी आलोचना की और पार्टी से अनुच्छेद 370 व 35-ए को निरस्त करने पर अपना रुख स्पष्ट करने की पेशकश की। उन्होंने कहा, अगर वे पीडीपी या नेकां के साथ गठबंधन में हैं, तो उन्हें इसके बारे में पारदर्शी होना चाहिए। कांग्रेस के घोषणापत्र को राष्ट्रीय दृष्टिकोण से रहित महज भ्रम करार दिया। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने कहा कहा, हम प्रतिबद्ध हैं कि जो लोग हमें चुनौती देंगे उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। भले ही इसके लिए सीमा पार करनी पड़े, हम आतंकवाद से समझौता नहीं करेंगे। पीएम मोदी आतंकवादियों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
-- -- -- -
पाकिस्तान व चीन का एजेंडा जम्मू-कश्मीर
में विफल करने के लिए किए अथक प्रयास
तरुण चुघ ने विशेष रूप से पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर को मुक्त कराने और पाकिस्तान व चीन के एजेंडे को विफल करते हुए जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए प्रयासों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने टिक्का लाल टपलू और वसीम बारी सहित अन्य लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश व जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए जीवन का बलिदान दिया।