{"_id":"65ee3427108d83fda00ae424","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-319515-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कांग्रेस आज कर सकती है जम्मू, उधमपुर सीट पर प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कांग्रेस आज कर सकती है जम्मू, उधमपुर सीट पर प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जम्मू से भल्ला तय, उधमपुर से बलवीर, लाल सिंह और विकार रसूल में से कोई एक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस सोमवार को जम्मू-रियासी और उधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। एक तरफ भाजपा पहले से ही दोनों सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है। दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। कांग्रेस को यहां इन दोनों सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी का समर्थन मिलेगा तो भाजपा अकेले ही हिंदू वोटरों पर निशाना साधकर चुनाव लड़ेगी।
जानकारी के अनुसार, जम्मू-रियासी सीट के लिए पूर्व मंत्री रमन भल्ला का चुनाव लड़ना लगभग तय है। जबकि उधमपुर-कठुआ सीट के लिए पहले दो लोगों के नाम थे। अब तीसरा नाम भी सामने आ रहा है। सूत्रों की मानें तो इस सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल, पार्टी के कठुआ क्षेत्र से नेता बलवीर सिंह और पूर्व सांसद एवं डोगरा स्वाभिमान संगठन के लाल सिंह को मैदान में उतारा जा सकता है। लाल सिंह दो बार उधमपुर सीट से सांसद रह चुके हैं। बता दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह जम्मू में इंडिया गठबंधन को समर्थन देगी। जबकि कश्मीर की तीनों सीटों पर वह खुद चुनाव लड़ेगी। पीडीपी ने अभी तक स्थिति साफ नहीं की है।