फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

सेब उत्पादकों को सब्सिडी वाले कीटनाशक हों उपलब्ध : आजाद

विज्ञापन
political news
आजाद डेंजरपोरा में जनसभा को संबो​धित करते हुए
जम्मू। पूर्व मुख्यमंत्री एवं डीपीएपी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने सोपोर के डेंजरपोरा में रविवार को जनसभा की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों को सब्सिडी वाले कीटनाशक उपलब्ध होने चाहिए। कहा, अगर हमें जैविक आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करना है, तो किसानों का समर्थन करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि वे तनाव मुक्त हों और उनके पास वास्तविक दरों पर कीटनाशक और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हों।
विज्ञापन















आजाद ने कहा कि जब तक हमारे किसान खुश नहीं होंगे, जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को नहीं बढ़ाया जा सकता। 60 प्रतिशत से अधिक आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बागवानी क्षेत्र पर निर्भर है और अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त राजस्व साझा करती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यूटी में विशेष रूप से सोपोर शहर में सड़क और ट्रेन कनेक्टिविटी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया। कश्मीर से फलों का अधिकतम हिस्सा सोपोर मंडी में बेचा जाता है, इसलिए इसमें बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से सख्ती से निपटने की जरूरत है, ताकि निर्दोष लोगों को राहत मिल सके। मौके पर जीएम सरूरी, मोहम्मद अमीन, हारून खटना, गुलजार वानी, सलमान, सज्जाद अहमद डार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed