फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

पाकिस्तान के साथ सीमा कमजोर होने के कारण अब भी आतंकवाद जिंदा : फारूक

विज्ञापन
political news
-रियासी में श्रद्धालुओं पर हुए हमले की निंदा की
विज्ञापन

- अमरनाथ यात्रा के स्वागत को तैयार रहने के लिए कहा

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर का माहौल अच्छा है। परंतु, पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा कमजोर होने के कारण यहां आतंकवाद अब भी जिंदा है। वह बारामुला में मंगलवार को संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
नेकां अध्यक्ष ने रियासी आतंकी हमले के बारे में पूछे जाने पर कहा,हमारी सीमा पारगम्य है और हर जगह नियंत्रण नहीं किया जा सकता है। श्रद्धालुओं पर हुए हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा , मुझे अफसोस है कि निर्दोष तीर्थयात्रियों, निहत्थे लोगों पर हमला किया गया। प्रदेश के हम सभी लोगों को इसकी निंदा करनी चाहिए और प्रार्थना करनी चाहिए कि भगवान उन लोगों को नरक में भेजे जिन्होंने ऐसा किया। इस महीने के अंत में शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा का जिक्र करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को तीर्थयात्रा के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, हमने हमेशा इसका स्वागत किया है और यात्रियों को आरामदायक बनाने के प्रयास किए हैं। भगवान की इच्छा से इस साल भी यात्रा सौहार्दपूर्ण माहौल में होगी।
विज्ञापन

--------------
दोनों पीएम को सौहार्दपूर्ण तरीके से काम करना चाहिए
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक्स पर बधाई वाली पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर, नेकां अध्यक्ष ने कहा कि भले ही दोनों समकक्ष एक-दूसरे को बधाई देते रहें, लेकिन उन्हें सौहार्दपूर्ण व्यवहार पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed