{"_id":"6617100659abce66bb08eb74","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1006-338133-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दुआ के लिए उठे हजारों हाथ, गले मिल\n\nएक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दुआ के लिए उठे हजारों हाथ, गले मिल एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- श्रीनगर समेत पूरी कश्मीर घाटी में अदा की गई ईद-उल फितर की नमाज
- जम्मू संभाग में भी हुए सामूहिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जामिया मस्जिद श्रीनगर और ईदगाह को छोड़कर पूरी कश्मीर घाटी में हर्षोल्लास से ईद-उल-फितर का पर्व मनाया गया। हजरतबल दरगाह में बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। सभी ने नमाज अदा कर अमन-चैन और सुख-समृद्धि की दुआ मांगी। एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जम्मू संभाग में भी सभी मस्जिदों व ईदगाहों में सामूहिक कार्यक्रम हुए। जामिया मस्जिद गांधीनगर समेत जम्मू शहर की विभिन्न मस्जिदों में निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई।
श्रीनगर की दस्त-ए-गीर साहिब, खांका मोहल्ला और सैयद याकूब शाह के अलावा घाटी की अन्य मस्जिदों व मजारों पर पर सामूहिक नमाज अदा करने के लिए लोग एकत्रित हुए। श्रीनगर में मस्जिद जमीयत-ए-अहले हदीस गवकदल, आसार-ए-शरीफ जनाब साहिब सौवरा, आसार-ए-शरीफ शेहरी कलाशपोरा, जियारत-ए-मखदूम साहिब (आरए) और खानकाह-ए-मौला में भी कार्यक्रम हुए।
उत्तरी कश्मीर में जामिया मस्जिद बांदीपोरा, जामिया मस्जिद बारामुला, जामिया मस्जिद कुपवाड़ा, मस्जिद उल मुर्शिदीन खुशाल साहिब बुम्हामा, जामिया मस्जिद हंदवाड़ा और अन्य स्थानीय मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। अनंतनाग शहर की जामिया मस्जिद हनफिया, जामिया मस्जिद अहले हदीस, बैत-उल-मुकर्रम और रेहत-देड मस्जिद में कार्यक्रम हुए। जियारत-ए-शरीफ खिरम कुंड, ऐशमुकम और बिजबेहरा इलाकों में भी धूमधाम से ईद-उल फितर का पर्व मनाया गया। खानकाह त्राल, जामिया मस्जिद शोपियां और जामिया मस्जिद पुलवामा में भी सामूहिक सभाएं देखी गई। वहीं, हजरतबल दरगाह में नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला व उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के अलवा पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी पहुंचीं थी।
विज्ञापन
-- -- -- -
जामिया मस्जिद श्रीनगर में नमाज पढ़ने की
नहीं दी अनुमति, मीरवाइज घर पर नजरबंद
श्रीनगर में अधिकारियों ने जामिया मस्जिद नौहट्टा में ईद की नमाज की अनुमति नहीं दी। जामिया मस्जिद की देखरेख करने वाले अंजुम औकाफ ने बताया कि सुबह फजर के नमाज अदा करने के बाद जामिया मस्जिद के दरवाजों को ताला लगा दिया गया। अंजुमन ने आरोप लगाया कि मीरवाइज उमर फारूक को भी घर पर नजरबंद रखा गया। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा के लिहाज से मस्जिद के द्वार सुबह बंद कर दिए गए थे। मस्जिद में और उसके आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।
-- -
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी
ईद-उल-फितर की मुबादकबाद
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ईद-उल-फितर के खुशी के मौके पर मेरी सभी को शुभकामनाएं। यह शुभ दिन हमें मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है। यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि लाए। वहीं, आईजीपी कश्मीर वीके बिरदी ने इस शुभ अवसर कहा, कि यह दिन सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे के बंधन को मजबूत करेगा व यूटी में शांति, प्रगति के साथ समृद्धि का अग्रदूत बनेगा। उन्होंने लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया।