फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

शिक्षित महिलाएं चुनाव लड़ेंगी तो पूरी पंचायत आबाद होगी : फारूक

विज्ञापन
political news
- नेकां प्रमुख ने गांव सलैहड़ में आयोजित जनसभा में कहा, महिलाओं को सशक्त होना पड़ेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। पंचायत चुनाव में पढ़ी-लिखी महिलाओं को आगे लाया जाए। शिक्षित महिलाएं चुनाव लड़ेंगी तो पूरी पंचायत आबाद होगी। पंचायत स्तर पर ज्यादातर मसले महिलाओं द्वारा ही सुलझाया जाते हैं। यह बात वीरवार को नेकां प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने गांव सलैहड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। फारूक ने कहा कि धर्म, जात-पात से ऊपर उठकर महिलाओं को सम्मान देने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर महिलाओं से भेदभाव करने वाले आज भी मौजूद हैं, लेकिन महिलाओं को सशक्त होकर उनका सामना खुद ही करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जहां भी महिलाओं ने अपनी आवाज बुलंद की, वहां पर सरकारों को महिलाओं को सम्मान देना ही पड़ा है। महिलाएं आज देश की तरक्की में सबसे ज्यादा योगदान दे रही हैं, लेकिन आज भी महिलाओं की छवि हाउस वाइफ की बनी हुई है। आज भी महिलाओं को बच्चों को संभालने और घर का कामकाज करने के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचायती राज को जम्मू व कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस लाई थी। उसके बाद महिलाओं को चुनाव में आरक्षण देने का मुद्दा भी नेशनल कांफ्रेंस ने ही उठाया था। इसके चलते आज महिलाओं को चुनाव में 33 फीसदी आरक्षण मिल रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के बिना भारत एक समृद्ध देश कभी नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि महंगाई से निपटने के लिए महिलाओं का सशक्त और समृद्ध होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed