{"_id":"689a5b3fae224d87670d212e","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1003-683682-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: न्याय की आस में भटक रहे एनवाईसी युवाओं \nको मिला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: न्याय की आस में भटक रहे एनवाईसी युवाओं
को मिला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भरोसा
प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनते सत शर्मा व अन्य स्रोत - भाजपा
Link Copied
- सत शर्मा ने अफसरों को लिखा पत्र, कहा- पारदर्शिता से हो कार्रवाई, पार्टी युवाओं के साथ
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रीय युवा कोर (एनवाईसी) में शामिल होकर सरकारी कामकाज में सहयोग देने वाले जम्मू कश्मीर के सैकड़ों युवा पिछले कई वर्षों से तैनाती की राह देख रहे हैं। सोमवार को विभिन्न जिलों से आए ऐसे ही बचे हुए एनवाईसी कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात कर अपनी पीड़ा साझा की। बताया कि वर्ष 2017 में जब एनवाईसी कर्मियों की दोबारा तैनाती की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब वित्त विभाग ने 6,069 पदों को मंजूरी दी थी। इनमें से 5,448 कर्मियों की पुनः नियुक्ति हो गई, लेकिन 571 युवा विभिन्न प्रशासनिक और प्रक्रिया संबंधी कारणों से छूट गए। शर्मा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर निष्पक्ष और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कहा, भाजपा इन युवाओं की न्यायपूर्ण मांगों के साथ खड़ी है और जब तक समाधान नहीं होता, तब तक पार्टी हर स्तर पर इनका साथ देगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।