फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

पांच अगस्त को हुआ था डोगरा शासन का पतन, मनाएंगे काला दिन : भल्ला

विज्ञापन
political news
फोटो सहित...
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बोले - पूर्ण राज्य का दर्जा लोगों का अधिकार
-मेरी रियासत, मेरा हक अभियान में तीसरे दिन पलोड़ा में हुई सभा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना जम्मू-कश्मीर के लोगों का अधिकार है। पांच अगस्त को डोगरा शासन के पतन की बरसी है। कांग्रेस इसे काले दिन के तौर पर मनाएगी। भल्ला रविवार को पलाैड़ा में मेरी रियासत, मेरा अधिकार अभियान के तीसरे दिन रविदास और कबीर सभा के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, भाजपा पांच अगस्त को जश्न के रूप में मनाती है। इससे डोगरा शासकों का अपमान हो रहा है, जिन्होंने डोगरा राज्य की सीमाओं का विस्तार गिलगित-बाल्टिस्तान तक किया था। पूर्व मंत्री मूलाराम ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से धोखाधड़ी की है। जब तक आंदोलन तेज नहीं होता, तब तक लोगों को सत्ता वापस सौंपने का कोई इरादा नहीं है। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने भाजपा पर जनता से किए वादों को तोड़ने का आरोप लगाया। मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने केंद्र सरकार से पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने आह्वान किया। कठुआ में पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह, डीसीसी अध्यक्ष पंकज डोगरा, सांबा में डीसीसी अध्यक्ष संजीव शर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष बब्बल गुप्ता, किश्तबाड़ में डीसीसी अध्यक्ष आसिफ नकीब के अलावा पीएम शान और इरशाद शेख की अगुवाई में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed