{"_id":"67eda8382736f2952502562e","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1003-580390-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भाजपा 13 से 25 अप्रैल तक आंबेडकर जयंती पर कराएगी कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भाजपा 13 से 25 अप्रैल तक आंबेडकर जयंती पर कराएगी कार्यक्रम
भाजपा मुख्यालय जम्मू में बैठक कर आंबेडकर जयंती पर चर्चा करते प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा।
Link Copied
जम्मू। प्रदेश भाजपा आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 13 से 25 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। जयंती से पहले पार्टी कार्यकर्ता 13 अप्रैल को डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा की सफाई करेंगे। परिसर को सजाने के साथ शाम को दीप जलाए जाएंगे। भाजपा मुख्यालय जम्मू में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा सीए ने आंबेडकर जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
बताया गया कि 14 अप्रैल को जयंती पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा। 15 से 25 अप्रैल तक अनुसूचित जाति बस्तियों का दौरा कर सफाई, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना, वाद-विवाद, जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन जैसे कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रमों की समिति की सदस्य महिला मोर्चा अध्यक्ष संजीता डोगरा और पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कपाही ने तैयारियों के बारे में जानकारी दी। मौके पर कवींद्र गुप्ता, बलबीर राम रतन, रशपाल वर्मा, राजीव चरक, अंकुश महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।