फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

शताब्दी वर्ष में साल भर घर-घर संपर्क अभियान चलाएगा आरएसएस : गौतम

विज्ञापन
political news
केश्व भवन अंबफला जम्मू में पत्रकारों से रूबरू होते आरएसएस के प्रांत संघचालक डा. गौतम मैंगी व अन
जम्मू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी वर्ष पर जम्मू-कश्मीर के गांवों में घर-घर संपर्क अभियान चलाएगा। विजयादशमी के दिन दो अक्तूबर को संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी दिन से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

प्रांत के सभी मंडलों और नगरों में कार्यक्रम होंगे। उसके अगले एक वर्ष तक घर-घर संपर्क अभियान के साथ ही नगरों में गोष्ठियां, हिंदू सम्मेलन, प्रबुद्ध जन गोष्ठी और सामाजिक सद्भाव बैठकें आयोजित की जाएंगी। संघ के अभियान में घर-घर साहित्य का वितरण होगा और इसमें युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। केश्व भवन अंबफला जम्मू में वीरवार को पत्रकारों से रूबरू संघ के प्रांत संघचालक डाॅ. गौतम मैंगी ने बताया कि हाल ही में बंगलुरू में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में संघ की 100 वर्ष की यात्रा के उपलक्ष्य में संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि देशभर में जहां 83129 दैनिक शाखाएं, 32147 मिलन एवं 12091 संघ मंडली हैं, वहीं जम्मू कश्मीर प्रांत में 678 दैनिक शाखाएं, 394 मिलन और 328 मासिक मंडली लग रही हैं। इस वर्ष विजयादशमी के दिन तक प्रांत में अधिक से अधिक स्थानों पर शाखा प्रारंभ करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों ने भारतीय नववर्ष धूमधाम से मनाने का आह्वान किया। यह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 30 मार्च को पड़ रहा है और उसी दिन से विक्रम संवंत 2082 प्रारंभ होगा। इस मौके पर सह प्रांत संघचालक डाॅ. विक्रांत, प्रांत कार्यवाह अवतार कृष्ण मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed