{"_id":"67bcda88846ef30c93087d38","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1003-552920-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रधानमंत्री के मोटापे के खिलाफ अभियान से जुड़े सीएम उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रधानमंत्री के मोटापे के खिलाफ अभियान से जुड़े सीएम उमर
विज्ञापन
-सीएम बोले-अभियान से जुड़कर खुश हूं, आगे 10 नामी हस्तियों को भी जोड़ा -नामित में प्रदेश से चार उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे के खिलाफ अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी इसमें नामित किया गया है। इस पर खुशी जताते हुए सीएम ने भी आगे 10 लोगों को नामित किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि नामित किए 10 लोगों को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की है। नामित लोगों में अभिनेता, उद्यमी, सांसद और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। जम्मू कश्मीर से चार उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच को जिम्मेदारी दी है।
सीएम ने कहा, अभियान में शामिल होकर बहुत खुश हूं। मोटापे के कारण जीवनशैली से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। इनमें हृदय रोग, टाइप-2 मधुमेह, स्ट्रोक, सांस संबंधी दिक्कतें और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य स्थितियां हैं। मैंने भी अभियान में शामिल होने के लिए 10 लोगों को नामित किया है। अनुरोध करता हूं कि वे भी इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए आगे 10-10 लोगों को नामित करें। मोटापे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए पीएम ने मुझे एक ट्वीट के जरिए नामित किया। मैंने भी इस पहल को आगे बढ़ाया है। उम्मीद है कि इससे जागरूकता बढ़ेगी। जितना अधिक हम स्वास्थ्य का ध्यान देंगे, उतना ही कुशलता से काम कर पाएंगे। इससे अस्पतालों पर दबाव भी कम होगा। हमारा जीवन बीमारियों से मुक्त रहेगा। लोगों को स्वस्थ रहने की सभी उपाय करने चाहिए। मोटापा जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। यह तेजी से बढ़ रही है। हम सावधानी बरतें, व्यायाम करें और संतुलित भोजन करें तो इसे नियंत्रित कर सकते हैं।
-- -- -- --
सीएम ने इन हस्तियों को किया नामित
उमर ने बायोकॉन एशिया की अग्रणी बायो फार्मास्युटिकल्स उद्यम की कार्यकारी अध्यक्ष व वैश्विक प्रभावशाली व्यक्ति पद्मश्री, पद्म भूषण से सम्मानित किरण मजूमदार शॉ, जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन एवं एमडी सज्जन जिंदल, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, टीम इंडिया के सदस्य रहे क्रिकेटर इरफान पठान, बारामती महाराष्ट्र लोकसभा के सांसद व कार्यकारी प्रधान सुप्रिया सुले, जम्मू-कश्मीर से खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी पैरा एथलीट शीतल देवी, क्रिकेटर इकरा रसूल, अर्जुन अवार्डी कुलदीप हांडू व अंतरराष्ट्रीय रिदमिक जिम्नास्ट पलक कौर बिजराल को अभियान में शामिल किया है।
विज्ञापन
-- -- -- --
लोगों को अभियान से जोड़ूंगी : इकरा
उत्तरी कश्मीर से बारामुला की सुपर गर्ल से मशहूर क्रिकेटर इकरा रसूल ने कहा, अभियान में मुख्यमंत्री ने मुझे शामिल किया है। मेरे लिए यह खुशी की बात है। अधिक से अधिक लोगों को अभियान में शामिल करने की पूरी कोशिश करूंगी।
-- -- --
सीएम की अपेक्षा पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा : कुलदीप
अर्जुन अवार्डी, फिट इंडिया के अंबेसडर और वुशू के राष्ट्रीय चीफ कोच कुलदीप हांडू ने कहा, सीएम की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मोटापा अधिकांश बीमारियों का कारण है। इसके खिलाफ लड़ना हमारा अधिकार भी है।-- -- -
सभी को मोटापे के खिलाफ लड़ना चाहिए : पलक
अंतरराष्ट्रीय रिदमिक जिम्नास्ट स्टेट व शेर-ए-कश्मीर अवॉर्डी पलक कौर बिजराल ने कहा, सभी को मोटापे के खिलाफ काम करना चाहिए। इस पर नियंत्रण पाकर कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। मैं भी लोगों को अभियान में शामिल करूंगी।
-- -- --
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे के खिलाफ अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी इसमें नामित किया गया है। इस पर खुशी जताते हुए सीएम ने भी आगे 10 लोगों को नामित किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि नामित किए 10 लोगों को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की है। नामित लोगों में अभिनेता, उद्यमी, सांसद और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। जम्मू कश्मीर से चार उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच को जिम्मेदारी दी है।
सीएम ने कहा, अभियान में शामिल होकर बहुत खुश हूं। मोटापे के कारण जीवनशैली से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। इनमें हृदय रोग, टाइप-2 मधुमेह, स्ट्रोक, सांस संबंधी दिक्कतें और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य स्थितियां हैं। मैंने भी अभियान में शामिल होने के लिए 10 लोगों को नामित किया है। अनुरोध करता हूं कि वे भी इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए आगे 10-10 लोगों को नामित करें। मोटापे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए पीएम ने मुझे एक ट्वीट के जरिए नामित किया। मैंने भी इस पहल को आगे बढ़ाया है। उम्मीद है कि इससे जागरूकता बढ़ेगी। जितना अधिक हम स्वास्थ्य का ध्यान देंगे, उतना ही कुशलता से काम कर पाएंगे। इससे अस्पतालों पर दबाव भी कम होगा। हमारा जीवन बीमारियों से मुक्त रहेगा। लोगों को स्वस्थ रहने की सभी उपाय करने चाहिए। मोटापा जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। यह तेजी से बढ़ रही है। हम सावधानी बरतें, व्यायाम करें और संतुलित भोजन करें तो इसे नियंत्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीएम ने इन हस्तियों को किया नामित
उमर ने बायोकॉन एशिया की अग्रणी बायो फार्मास्युटिकल्स उद्यम की कार्यकारी अध्यक्ष व वैश्विक प्रभावशाली व्यक्ति पद्मश्री, पद्म भूषण से सम्मानित किरण मजूमदार शॉ, जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन एवं एमडी सज्जन जिंदल, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, टीम इंडिया के सदस्य रहे क्रिकेटर इरफान पठान, बारामती महाराष्ट्र लोकसभा के सांसद व कार्यकारी प्रधान सुप्रिया सुले, जम्मू-कश्मीर से खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी पैरा एथलीट शीतल देवी, क्रिकेटर इकरा रसूल, अर्जुन अवार्डी कुलदीप हांडू व अंतरराष्ट्रीय रिदमिक जिम्नास्ट पलक कौर बिजराल को अभियान में शामिल किया है।
विज्ञापन
लोगों को अभियान से जोड़ूंगी : इकरा
उत्तरी कश्मीर से बारामुला की सुपर गर्ल से मशहूर क्रिकेटर इकरा रसूल ने कहा, अभियान में मुख्यमंत्री ने मुझे शामिल किया है। मेरे लिए यह खुशी की बात है। अधिक से अधिक लोगों को अभियान में शामिल करने की पूरी कोशिश करूंगी।
सीएम की अपेक्षा पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा : कुलदीप
अर्जुन अवार्डी, फिट इंडिया के अंबेसडर और वुशू के राष्ट्रीय चीफ कोच कुलदीप हांडू ने कहा, सीएम की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मोटापा अधिकांश बीमारियों का कारण है। इसके खिलाफ लड़ना हमारा अधिकार भी है।