फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: विधायकों को प्रशिक्षण के बहाने पंचायत चुनाव जीतने का मंत्र दे गए नड्डा

विज्ञापन
political news
- मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे विधायकों के बीच
विज्ञापन


- प्रशिक्षण शिविर में समझाया लोगों से जुड़ने का मंत्र

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी विधायकों के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जाते-जाते पंचायत चुनाव जीतने का मंत्र दे गए। कटड़ा में आयोजित शिविर के समापन समारोह में नड्डा ने जम्मू-कश्मीर की जनता के सामने मोदी सरकार के काम की चर्चा करने की बात दोहराई साथ ही जनसामान्य के साथ जुड़ाव के लिए नेटवर्किंग बढ़ाने को कहा। इतना ही नहीं आगामी पंचायत चुनाव में जीत कहां से तय होगी, उस वर्ग तक पहुंचने का तरीका भी समझाया।

दरअसल विधान सभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव की जमीन तैयार हो रही है। पिछले पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का रास्ता काफी आसान था, क्योंकि सियासी मैदान में प्रतिद्वंद्वी की चुनौती नहीं थी। अब परिदृश्य बदल चुका है। नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत अन्य पार्टियां पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले ही अपनी जमीन तैयार कर रही हैं। विधायकी के मोह में नए विधायक पंचायत चुनाव की चुनौतियों को अनदेखा न करें, इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तमाम नसीहतें और सीख काफी अहम है।
विज्ञापन


बीजेपी का ट्रंप लाभार्थी वर्ग को साधने का पढ़ाया पाठ

भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावों में लाभार्थी वर्ग बड़ा ट्रंप साबित हुआ है। वंचित वर्ग को केंद्रीय योजनाओं का लाभ देने पर पार्टी हमेशा से पूरा जोर लगाती आ रही है। कटड़ा में भी नड्डा ने लाभार्थी वर्ग को साधने को कहा। कहा, कृषि विज्ञान केंद्रों, आशा कार्यकर्ताओं की बैठकें, अभिभावकों-शिक्षकों के बीच जाकर, उनसे जुड़ने की सलाह लाभार्थी वर्ग को साधने का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समावेशी विकास से साधें एससी और एसटी को

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समावेशी विकास को जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि यदि चुनावों में जनाधार को मजबूत बनाना है तो किसी का चेहरा देख कर विकास न करें। समावेशी विकास के मंत्र के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायकों से कहा अच्छे श्रोता बनिए, जितना सुनेंगे उतना ही समझ पाएंगे। खासकर एससी और एसटी समुदाय को साधने के लिए उन्होंने समावेशी विकास पर जोर दिया।


पंच निष्ठा व पंच परिवर्तन को याद दिलाया

शिविर में प्रशिक्षु विधायकों को भाजपा की पांच निष्ठाओं को याद दिलाया। ये पांच निष्ठाएं हैं - राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, लोकतंत्र, सामाजिक व आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टिकोण; जिससे शोषणमुक्त और समतायुक्त समाज की स्थापना हो सके, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता एवं सर्वपंथ समभाव। इसके साथ ही परिवार जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य के पंच परिवर्तन का संदेश विधायकों को याद दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed