फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

राजनीतिक पदों के मोह से ऊपर उठें भाजपा विधायक : जेपी नड्डा

विज्ञापन
political news
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, पद अस्थायी होता है और जनता का विश्वास स्थायी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने कहा कि पार्टी के विधायक राजनीतिक पदों के मोह से ऊपर उठें। पद अस्थायी होते हैं, लेकिन लोगों का विश्वास स्थायी।
विधायक विकास को प्राथमिकता दें और नागरिकों के साथ गहरे संबंध बनाएं। नड्डा ने कटड़ा में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में विधायकों को जनता से जुड़ाव का पाठ पढ़ाया। नड्डा ने विधायक और नेता प्रतिपक्ष के रूप में रहे अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने विधायकों को कृषि विज्ञान केंद्रों, आशा कार्यकर्ताओं की बैठकों और सरकारी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बातचीत जैसे मंचों के माध्यम से समुदायों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने की सलाह दी।
विज्ञापन

नड्डा ने कहा कि जनता की शिकायतों का प्रभावी ढंग से समाधान करने और समावेशी विकास के लिए विधायक नियमित रूप से लोगों के बीच जाएं। एससी-एसटी समुदायों के बीच जाकर अच्छे श्रोता की तरह उनकी समस्याओं को सुनें और उनका समाधान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे के संबोधन में लगातार जुड़ाव पर बात
शिविर को नड्डा ने लगातार एक घंटे तक संबोधित किया। इस दौरान उनकी ज्यादातर बातें आमजन से जुड़ाव पर केंद्रित रहीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जम्मू संभाग में जो विश्वास लोगों ने भाजपा विधायकों पर दिखाया, वो किसी भी कीमत पर टूटना नहीं चाहिए। इस दौरान कुछ विधायकों ने प्रश्न भी पूछे।

गांव जाकर मिलेंगे तो लोगों का आप पर भरोसा बढ़ेगा
नड्डा ने कहा कि विधायक अपने घरों पर भी लोगों से मिलें। लेकिन जितना विश्वास लोगों के बीच जाकर हासिल करेंगे, उतना घर पर नहीं कर सकते। घर रहकर ज्यादा से ज्यादा 100 लोगों से मिल सकते हैं, लेकिन आप गांव-गांव जाकर मिलेंगे, तो हर एक मतदाता महसूस करेगा कि उनका मत लेने वाला उनके साथ है। वह अगली बार भी भरोसा जताएगा।


हर सप्ताह दो गांवों में जरूर जाएं विधायक
नड्डा ने कहा कि विधायक हर सप्ताह अपने क्षेत्र के दो गांवों में जरूर जाएं। लोगों के बीच बैठें और उनकी समस्याओं को सुनें। समाधान के लिए संबंधित विभागों से बात करें। उन्होंने कहा, कोई विधायक हारता है, तो उसका सबसे बड़ा कारण कम जनसंपर्क होना ही रहता है। लिहाजा इसके महत्व को समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed