{"_id":"67fd6bde92a69ea298044ea9","slug":"political-news-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-101144-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुरु रविदास मंदिर में वेटिंग हॉल का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुरु रविदास मंदिर में वेटिंग हॉल का किया लोकार्पण
विज्ञापन
अखनूर। जिला विकास परिषद सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने सोमवार को ब्लॉक मैरा मान्द्रियां की पंचायत नरडी के ताचडवां गांव स्थित गुरु रविदास सभा में निर्मित वेटिंग हॉल का लोकार्पण किया।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभा के सदस्यों ने एक वेटिंग हॉल की मांग रखी थी। उसी समय सुरेश शर्मा ने इस मांग पर संज्ञान लेते हुए निधि उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, जिसे अब मूर्त रूप देते हुए वेटिंग हॉल का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर सुरेश शर्मा ने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि जनता की मांगों को प्राथमिकता देते हुए हर स्तर पर विकास कार्य किए जाएं। उन्होंने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर भाजपा नेता राम लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष गुलशन कुमार शर्मा, मंडल महामंत्री अक्षय मगोत्रा, सूबेदार सत्यपाल, रशपाल दास मनीराम व ज्ञान चंद सहित कई अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।