फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political Meeting

Jammu News: नेकां पार्टी ने की मासिक बैठक, केंद्र सरकार से किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने की मांग

Tue, 04 Apr 2023 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 04 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
political Meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के कस्बा खौड़ में सोमवार को नेकां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता नेकां पार्टी के ब्लाॅक सचिव देवीदयाल जोगी ने की। बैठक के दौरान देवी दयाल जोगी ने कहा कि केंद्र सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर देश की जनता को लूटने का प्रयास कर रही है। भाजपा के कार्यकाल में देश का कर्मचारी सड़क पर है। देश का रिटायर्ड सैनिक सड़कों पर है। देवी दयाल जोगी ने कहा कि ज्यौड़ियां से लेकर पलांवाला तक की मुख्य सड़क की मरम्मत लोगों के जद्दोजहद करने के बाद हुई थी और दो साल बाद सड़क की हालत फिर से जर्जर बन गई है। आए दिन सड़क पर हादसे हो रहे हैं। शिक्षा और चिकित्सा की देश में इतनी बुरी हालत है कि गरीब जनता को लूटा जा रहा है। देवी दयाल जोगी ने कहा कि देश का विकास मुफ्त राशन और दो हजार रुपए खाते में डालने से नहीं, बल्कि अच्छी शिक्षा और चिकित्सा से होता। जोगी ने कहा कि खौड़ क्षेत्र में चिकित्सा और शिक्षा की हालत इतनी खराब है कि अस्पतालों में तैनात डाॅक्टर समय पर नही पहुंच रहे और स्कूलों के बच्चे परीक्षा परिणाम अच्छे नहीं आने पर शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। छोटी से छोटी बीमारी के लिए भी मरीजों को महंगे इलाज करवाने के लिए मजबूर किया जाता है। बैठक में प्रवीण सिंह, महेंद्र सिंह, नवीन शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed