फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

जरूरतमंदों की बेहतरी व उत्थान के लिए काम कर रही सरकार

विज्ञापन
political
पुलवामा। केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को जन संपर्क कार्यक्रम के तहत पुलवामा जिले का दौरा किया। उन्होंने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति के अलावा जिले के विकास परिदृश्य की समीक्षा की। सर्किट हाउस में अधिकारियों से बैठक कर मनरेगा व अन्य योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि सभी परियोजनाओं को अनुमानित समय में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री ने पीएमएवाई, मनरेगा, एनआरएलएम जैसी विभिन्न प्रमुख योजनाओं के लाभार्थियों के साथ भी बातचीत की और एसएचजी सदस्यों से मिले। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार जरूरतमंद लोगों की बेहतरी और उत्थान के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

फल उत्पादक संघ पुलवामा के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को फल उत्पादकों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया। पुलवामा में एक सीए स्टोर, पत्ती विश्लेषण सुविधा, मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला और देश के बाकी हिस्सों में सेब के सुगम परिवहन की मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि ये मुद्दे केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने खेल
अकादमी स्थापित करने की मांग की
युवाओं के प्रतिनिधिमंडल भी मंत्री को जिले में खेल अकादमी और आधुनिक खेल बुनियादी ढांचे की मांग की। स्वयं सहायता समूहों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी सशक्तीकरण से संबंधित मांगों को उठाया। पुलवामा के डीसी बशीर-उल-हक चौधरी ने विभिन्न योजनाओं के तहत जिला प्रशासन की उपलब्धियों, विशेष पहलों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विभिन्न खेलों में तीन लाख से अधिक युवाओं के भाग लेने की संभावना है। जिले ने भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है और जिले में लगभग 270 अमृत सरोवर विकसित किए गए हैं। 200 से अधिक खेल मैदान विकसित किए गए हैं।

------------------
समाधान के लिए मंत्रालय के समक्ष
रखेंगे जन समस्याएं और मुद्दे : रंजन
गांदरबल। केंद्रीय शिक्षा एवं विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने जिले में अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार को डिग्री कॉलेज कंगन का निरीक्षण किया। उन्होंने डीडीसी, बीडीसी सदस्यों, सरपंचों और पंचों के साथ बातचीत कर समस्याएं सुनीं। मंत्री ने कहा कि जन समस्याओं को मंत्रालय के साथ साझा कर इनका समाधान करवाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केंद्र शासित प्रदेश में शिक्षा प्रणाली को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और भारत को मजबूत बनाने के लिए गुणवत्ता, सामर्थ्य और लचीलेपन के साथ छात्रों को सार्वभौमिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नई शिक्षा नीति पेश की गई है। मंत्री ने गांदरबल के डीसी श्यामबीर, एसएसपी निखिल बोरकर, डिग्री कॉलेज कंगन के प्राचार्य, एसडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पीटीएस मणिगम का भी दौरा किया, जहां विभिन्न विभागों ने अपने उत्पादों और प्रस्तावित योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed