{"_id":"601ee7098ebc3ed64c455f12","slug":"political-jammu-news-jmu2285705159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर को रियासत का दर्जा दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर को रियासत का दर्जा दिया जाए
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर को रियासत का दर्जा दिया जाए--जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के कंडी क्षेत्र के गांव ठड़ीचोई में शनिवार को जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में प्रांतीय प्रधान व पूर्व मंत्री सरदार मनजीत सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग यूटी बनने के बाद पहले से ज्यादा समस्याओं से घिर गए हैं। सरकार इनका समाधान कर पाने में सक्षम साबित नहीं हो रही है। बेहतर यही होगा कि राज्य को पूर्व की तरह रियासत का दर्ज दिया जाए।
मनजीत सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी का गठन करने की हमें क्यों जरूरत पड़ी। यहां नेकां, पीडीपी, कांग्रेस और भाजपा हैं। 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 और 35 हटाया गया तो इन पार्टी के लोगों ने कहा कि हम यहां हिंदुस्तान का झंडा नहीं लगने देंगे। उस समय जो कश्मीरी नेताओं ने गिरफ्तारियां दी और कुछ घरों के अंदर ही दुबक गए। कोई भी नेता हिंदुस्तान की बात नहीं कर रहा था। उस समय अल्ताफ बुखारी तथा कुछ अन्य नेता सामने आए। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के साथ चलना है। हमें यहां रहना है। हमें मुल्क से बगावत नहीं करनी है। हमें नौजवानों को मरवाना नहीं है। लेकिन बाद में वे केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली बन गए। हम चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर को अपना गौरव वापस मिलना चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता खौड़ प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने की। बैठक में बीस के करीब युवा जममू-कश्मीर अपनी पार्टी में शामिल हुए। बैठक में गणेश दास, पुष्प राज उप्पल, बोधराज, शंकर चिब उपस्थित रहे।