{"_id":"5fe0dc568ebc3e3b6175c2ec","slug":"political-jammu-news-jmu225236891","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर रुकी रहीं प्रत्याशियों की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर रुकी रहीं प्रत्याशियों की सांसें
विज्ञापन
अरनिया। डीडीसी चुनाव के नतीजों को लेकर सोमवार की रात भर प्रत्याशियों की सांसें रुकी रहीं। कार्यकर्ताओं में भी कुछ ऐसा ही आलम रहा।
एससी महिला रिजर्व ब्लाक अरनिया-02 में भाजपा, कांग्रेस, बसपा व जम्मू -कश्मीर अपनी पार्टी सहित कुल नौ महिलाएं मैदान में हैं। जो आज घोषित होने वाले नतीजों को लेकर बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। चुनाव में एक बार फिर भाजपा व नेकां के दोनों पूर्व विधायकों (अभी जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी) के बीच कड़ा मुकाबला होने की आशंका थी। मगर किन्हीं कारणों से पूर्व नेकां विधायक इस मुकाबले से लगभग बाहर हो चुका है। हालांकि चार राजनीतिक पार्टियों सहित निर्दलीय भी अपनी जीत का दंभ भर रहे हैं। मतदाताओं से ली गई रिपोर्ट कुछ और ही बयां कर रही है। इसमें भाजपा व कांग्रेस में कांटे की टक्कर होने के आसार बन चुके हैं।
नामंकन के समय में समर्थकों की भीड़ जुटाने की बात करें तो पहले स्थान पर भाजपा, दूसरे स्थान पर कांग्रेस व तीसरे स्थान पर जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी रही। जबकि जनसभाओं में भी भाजपा पहले, कांग्रेस दूसरे व अपनी पार्टी तीसरे स्थान पर रही। भाजपा की जनसभाओं को केंद्रीय मंत्रियों ने, कांग्रेस की रमण भल्ला जबकि अपनी पार्टी मात्र पार्टी उपाध्यक्ष गुलाम हसन मीर तक ही सीमित रही।