{"_id":"5fb6ba878ebc3e9bd0126be4","slug":"political-jammu-news-jmu22309478","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपजिले में डीडीसी के चुनाव की सरगर्मियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपजिले में डीडीसी के चुनाव की सरगर्मियां तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। डीडीसी चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक किसी ब्लॉक से प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया है। ऐसे में चुनावी समर में शामिल होने वाले लोगों के बीच उठ बैठ कर चुनावी आबोहवा को अपने अनुकूल ढालने में लगे हुए हैं।
लोग भाजपा द्वारा मीरां साहिब, आरएस पुरा, सुचेतगढ़ ब्लॉक में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मीरां साहिब ब्लॉक में भाजपा के प्रत्याशी खड़ा किए जाने पर पार्टी के भीतर कुछ नाराजगी देखी जा रही है। आरएस पुरा व सुचेतगढ़ में भाजपा के नेताओं में आपसी सहमति होने पर इस तरह की कोई कोई बात सामने नहीं आई। दूसरी ओर प्रमुख मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने के लिए माथापच्ची की जा रही है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जरूर बैठकें कर ऐसे उम्मीदवारों को डीडीसी चुनाव में उतारना चाहते हैं, जो भाजपा को कड़ी टक्कर दे सके। पैंथर्स पार्टी, अपनी पार्टी की ओर से मीरां साहिब ब्लॉक में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में जिस तरह का माहौल है, उससे लगता है कि आने वाले दिनों में कई निर्दलीय प्रत्याशी ब्लॉक स्तर के इन चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।