आरएस पुरा। बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। गांव स्लैड़ में बसपा जिला संयोजक व पूर्व सरपंच तिलक राज के नेतृत्व में लोगों ने सब्जियां लेकर महंगाई को लेकर विरोध किया।
तिलक राज ने कहा कि देश भर में महंगाई बढ़ती जा रही है। जब देश की सत्ता भाजपा ने संभाली थी तो लोगों को लगा था कि अब महंगाई पर काबू पाया लिया जाएगा। लोगों ने इस उम्मीद के साथ भाजपा में विश्वास जताया कि सरकार सत्ता में आकर महंगाई पर लगाम लगाएगी, लेकिन उसके सत्ता में आने के महंगाई बेकाबू हो गई है और सरकार कुछ नहीं कर रही है। डीजल-पेट्रोल, दाल, आलू, प्याज के दाम बढ़ते जा रहे हैं। विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार बढ़ रही महंगाई की दरें कम करे। अन्यथा इसके विरोध में ग्रामीण सड़क पर आ जाएगा।