{"_id":"5eebbd3c8ebc3e430c40a8f6","slug":"political-jammu-news-jmu212439056","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी महासचिव सागर से मिलने पहुंचे डॉ. फारूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी महासचिव सागर से मिलने पहुंचे डॉ. फारूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला लगभग दस माह बाद जन सुरक्षा कानून से हाल ही में रिहा हुए नेशनल कांफ्रेंस के महासचिव और वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर से मिलने वीरवार को उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अनेक नेता भी शामिल थे।
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुमहामा स्थित घर में दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से मुलाकात के दौरान एक दूसरे की खैरियत जानी और मौजूदा हालात पर विमर्श किया। नेशनल कांफ्रेंस के महासचिव और वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर को मंगलवार को पीएसए से मुक्त कर दिया गया था। उनकी रिहाई बुधवार को हुई थी। वह पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 की समाप्ति और विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद से नजर बंद चल रहे थे। अब्दुल्ला के साथ सागर के घर जाने वालों में पार्टी के वरिष्ठ नेता और डॉ. फारूक के भाई डॉ मुस्तफा कमाल, इशफाक जब्बार आदि शामिल थे।
-कोविड से स्वास्थ्य सुविधाओं की खामियां उजागर
डॉ. अब्दुल्ला ने कोरोना महामारी पर जारी अपने बयान में कहा कि इस महामारी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की बहुत सी खामियों को उजागर किया है। यह
दुनिया और क्षेत्र के लोगों के भविष्य के लिए निवेश करने का समय है। वह पूरे क्षेत्र में स्थायी शांति की प्रार्थना करता हूं।