फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

कांग्रेस में हिम्मत है तो कहे 370 बहाल करेगी -डॉ. सिंह

विज्ञापन
political
जम्मू। पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा है कि वह सार्वजनिक रूप से यह कहने की हिम्मत दिखाए कि सत्ता में आने के बाद वह अनुच्छेद 370 को बहाल कर देगी।
विज्ञापन

मोदी सरकार-2 के एक साल पूरा होने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तथा उसके सहयोगी खासकर जम्मू आधारित नेकां व पीडीपी के नेता मोदी सरकार के फैसले की आलोचना करते हैं, लेकिन किसी में खुलकर यह बोलने की हिम्मत नहीं है कि वे अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय के खिलाफ हैं। वह यह अच्छी तरह जानते हैं कि यदि उन्होंने ऐसा कहा तो वह लोगों की भावनाओं के विपरीत होगा तथा अगला चुनाव हार जाएंगे। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त 2019 से 24 घंटे पहले कुछ नेता यह कहते फिर रहे थे कि किसी में 370 हटाने की हिम्मत नहीं है। यदि ऐसा होता है तो भूचाल आएगा, खून की नदियां बहेंगी। 370 हटने के साथ ही उन्होंने खामोशी की चादर ओढ़ ली। उनके स्वर बदल गए और उन्होंने कहना शुरू कर दिया कि राज्य का दर्जा घट गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएए पर भी विपक्ष मूल सवाल से भटककर दिशाहीन प्रचार करता रहा जिससे यह मसला भी हाथ से निकल गया। उन्होंने कोरोना से जंग में केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कोविड से उबरने के बाद मोदी वैश्विक नेता के रूप में उभरकर सामने आएंगे। केंद्र की ओर से कई कदम उठाए गए हैं जिसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed