फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political,jammu news

पंडित दीनदयाल ने आधुनिक भारत के लिए किया काम : चुग

विज्ञापन
political,jammu news
जम्मू। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने आधुनिक भारत के विकास के लिए आर्थिक और सामाजिक मॉडल पर काम किया। उनके दिखाए मार्ग से हमें नई ऊर्जा मिलती है। यह बात शनिवार को त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग ने कही। कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र पंडित दीनदयाल के विचारों पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मानववाद और अंत्योदय की मूल विचारधारा और मोदी के नेतृत्व वाली नीतियों का लक्ष्य उपेक्षित लोगों की मदद करना है। चुग ने पार्टी नेताओं के साथ शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया। इस उपलक्ष्य पर प्रदेश भाजपा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों और जिलों में बूथ स्तर पर कार्यक्रम करवाए। चुग ने कहा कि जब कोरोना के दौरान दुनिया में उथल-पुथल मची, तब भारत पूरी मानवता के मार्गदर्शक के रूप में उभरने के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बना।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने अपने विचारों को विभिन्न प्रमुख पत्रिकाओं में अपनी दृष्टि को दुनिया से अवगत कराने के लिए लिखा। हमारी संस्कृति सभी के कल्याण में विश्वास करती है। इससे सभी एकजुट होकर समृद्ध और विकसित होते हैं। उपाध्याय की व्यापक दृष्टि की इतनी प्रशंसा हुई कि पं. जवाहर लाल नेहरू और अन्य राजनीतिक विरोधियों ने उनके साथ मुद्दों पर चर्चा करने में संकोच नहीं किया। विबोध गुप्ता ने पं. दीनदयाल की सोच और विचारधारा पर बात की। डॉ. देवेंद्र मनियाल ने उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रिया सेठी भी मौजूद रहीं। वहीं जानीपुर में हुए कार्यक्रम में पार्टी महासचिव (संगठन) अशोक कौल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, जिलाध्यक्ष मुनीश खजूरिया आदि ने पं. दीनदयाल को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed