Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

Jammu News: शाम सरुप ने इफ्तिखार अहम्मद को 17 वोट से हराया

विज्ञापन
political
दोमाना। ऑल जेएंडके पटवार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मजीद माला खान की अध्यक्षता में शनिवार को गोल गुजराल कैंप में जम्मू प्रांतीय पटवार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। मतदान व मतगणना के बाद राम स्वरूप को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। चुनाव में सभी तहसीलों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

चुनाव में 377 सदस्यों में से 350 ने मतदान में हिस्सा लिया। तीन वोट रद्द हो गए। टारटोर गांव बाड़ी ब्राह्मणा जम्मू के शाम स्वरूप को 182 और राजौरी के इफ्तिखार अहम्मद मिर्जा 165 वोट मिले। शाम स्वरूप ने इफ्तिखार अहम्मद को 17 वोट से हराया। हालांकि, मैदान में पहले तीन उम्मीदवार थे। किश्तवाड़ के निसार अहमद भट्ट ने नाम वापस ले कर राम स्वरूप को समर्थन दिया। यह चुनाव तीन साल बाद हुए हैं। इस से पहले संदीप कोहली प्रांतीय अध्यक्ष थे।
विज्ञापन

इसके बाद प्रांतीय टीम का भी गठन किया गया। इसमें निसार अहमद भट्ट को उपाध्यक्ष, नीलम सिंह को सचिव, अल्ताफ हुसैन को कोषाध्यक्ष, नवीद अहमद बसल को एडिटर, रोहित सैनी को पब्लिक सिटी सचिव, विमल शर्मा को आर्गनाइजर, तनवीर अहमद बानी को अकाउंटेंट मनाया गया। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्यों में शकील मोहम्मद, मयोज्ब उल रहमान, अशोक कुमार सिंह, हिदायत उला, लियाकत हुसैन, मोहम्मद जुसफ, सुनील वर्मा, इफ्तिखार हुसैन शाह शामिल हैं। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed