फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण

विज्ञापन
political
जम्मू। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी अगर सत्ता में आई सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। यह ऐलान पार्टी के अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी ने गंग्याल में रविवार को आयोजित महिला अधिवेशन के दौरान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के नाम पर जम्मू-कश्मीर में किसी भी पूर्ववर्ती सरकार व वर्तमान प्रशासन ने उचित कदम नहीं उठाए हैं। गरीब बेटियों के विवाह के लिए सरकारी मदद 50 हजार से बढ़कर एक लाख रुपये होनी चाहिए। महंगाई को देखते हुए विधवा पेंशन को भी एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार किया जाना चाहिए। अपनी पार्टी की महिला इकाई की नेता पवनीत कौर की तरफ से आयोजित अधिवेशन में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम हसन मीर, उपाध्यक्ष चौधरी जुल्फकार अली, महासचिव विजय बकाया, संभागीय अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लिंग या क्षेत्र के आधार पर भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं
बुखारी ने कहा कि लिंग या क्षेत्र के आधार पर भेदभाव के लिए वर्तमान दौर में कोई जगह नहीं हैं। अपनी पार्टी महिलाओं को बराबर का हक हर क्षेत्र में देने के लिए प्रतिबद्ध है। जम्मू-कश्मीर में अधिकतर राजनीतिक दल धर्म व क्षेत्र के आधार पर राजनीति कर रहे हैं। अपनी पार्टी ऐसे सभी दलों का विरोध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed