{"_id":"628a9d4f32ae19696f7428f6","slug":"political-jammu-city-news-jmu2603637200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार युवाओं को नशे से बचाने, रोजगार देने में विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार युवाओं को नशे से बचाने, रोजगार देने में विफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से बचाने और रोजगार देने में विफल रही है। जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी (आप) से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। वह बदलाव चाहते हैं और आप एक बड़ा विकल्प है। यह बातें पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रैली में कहीं।
जानकारी के अनुसार रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से नशा विरोधी तिरंगा रैली निकाली गई। इसका आयोजन डिग्याना आश्रम से बठिंडी तक किया गया। रैली में पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया। वहीं, रैली में युवाओं ने भाग लेकर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। पार्टी सदस्यों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की युवा विरोधी नीतियों को उजगार किया। सरकार पर युवाओं को रोजगार देने में विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने वादा किया कि पार्टी युवाओं को नशे के दलदल से दूर खेल और शिक्षा के रास्ते पर ले जाएगी। रैली में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पाविंद्र सिंह हैप्पी, ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष राज कुमार गोयल, बलवंत सिंह मनकोटिया आदि ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी। प्रदेशवासियों को पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर निशुल्क बिजली, पानी और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।