फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

सत्ता में रहते प्रदेश में रही अशांति पर जवाब दे गुपकार गठबंधन: भाजपा

विज्ञापन
political
जम्मू। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा ने गुपकार गठबंधन में शामिल दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह निजी हितों की सुरक्षा के लिए यह गठजोड़ बनाए हुए हैं। इनके सत्ता में रहते जम्मू-कश्मीर में रही अशांति व लोगों को हुई तकलीफ पर इन्हें पहले जवाब देना चाहिए। उन्होंने गुपकार गठबंधन के मौकापरस्त घटक दलों को प्रदेश में कुशासन व अशांति के लिए जिम्मेदार ठहराया। वह भलवाल ब्लाक की पंचायत बरन में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर बरन सरपंच सौदागर सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पिछले तीन सालों से कश्मीर घाटी में शांति का माहौल है। आए दिन हड़ताल व बंद के अलावा पत्थरबाजी भी अब नहीं होती है। उन्होंने कहा गुपकार गठबंधन में शामिल दलों के नेता अशांति स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट में जम्मू संभाग में छह व कश्मीर संभाग में एक सीट बढ़ाने के प्रस्ताव को सही दिशा में दी गई सिफारिश बताया। उन्होंने कहा अब प्रदेश के किसी भी हिस्सों में रहने वाले लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार का चुनाव कर पाएंगे और हर क्षेत्र सशक्त होगा। भाजपा के उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सतत विकास के लिए मजबूत भाजपा का होना जरूरी है। वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नया जम्मू-कश्मीर के प्रति दी गई प्रतिबद्धताओं तथा लोगों की आकांक्षाएं पूरी होती दिखेंगी।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता अभिनव शर्मा ने कहा कि पिछले तीन दशकों में जम्मू-कश्मीर की जनता ने बहुत ही कठिनाइयों का सामना किया है। अब जम्मू-कश्मीर के सभी क्षेत्रों का विकास हो रहा है। बिजली, पानी, सड़क सबकी स्थिति में सुधार हो रहा है। भाजपा जनता की कठिनाइयों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजिंदर सिंह चिब, बाबा चंचल सिंह, सुरेंद्र सिंह गिल्ली समेत कई पंच-सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed