फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

ओबीसी वर्ग को जल्द मिलेंगे सांवैधानिक अधिकार: रैना

विज्ञापन
political
जम्मू। प्रदेश में ओबीसी वर्ग को देश के अन्य हिस्सों की भांति सभी सांवैधानिक अधिकार जल्द मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने ओबीसी वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के समाप्त होने के बाद अब उनके साथ हो रहे अन्याय के दिन समाप्त हो चुके हैं। यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर के बाहर रविवार को ओबीसी मोर्चा की महासम्मेलन रैली के दौरान कहीं।
विज्ञापन

पूर्ववर्ती नेकां व कांग्रेस की सरकारो पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदेश में ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय किया। सरकारी नौकरियों में 27 फीसदी आरक्षण समेत सभी सांवैधानिक अधिकार जल्द ही प्रदेश के ओबीसी वर्ग को मिलेंगे। रैना ने गुपकार गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन केवल प्रदेश के लोगों को गुमराह करने के लिए बनाया गया हैं। उन्होंने कहा प्रदेश के लोग गुपकार गठबंधन की असलियत को जान चुके हैं। उन्होंने कहा गुपकार गठबंधन की तरफ से जारी श्वेत पत्र को आम जनता का समर्थन हासिल नहीं हुआ हैं।
विज्ञापन

गुपकार गठबंधन के श्वेतपत्र में ओबीसी वर्ग, गुज्जर बक्करवाल, पहाड़ी, गद्दी, सिपी, पश्चिमी पाकिस्तान के रिफ्यूजियो, पकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के निवासियों, वाल्मीकि समाज, गौरखा, कश्मीरी पंडितो, सिखो और महिलाओ की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैना ने बिरादरी के लोगों के एकजुट होने और एतिहासिक रैली निकालने के लिए मोर्चा के अध्यक्ष ब्रह्म ज्योत सत्ती व टीम के प्रयासों की सराहना की। मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री ने कैबिनेट में ओबीसी वर्ग के 27 मंत्रियों को लिया हैं। यह दर्शाता हैं कि प्रधनमंत्री ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए कितने गंभीर हैं। जम्मू कश्मीर में अभी तक ओबीसी वर्ग को सभी सांवैधानिक अधिकार प्राप्त नहीं हैं। ऐसे में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण का लाभ जल्द मिलना चाहिए। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, कवींद्र गुप्ता, महासचिव विबोध गुप्ता, मोर्चा प्रभारी मुनीश शर्मा, रछपाल वर्मा, अंजू डोगरा, कैप्टन रमेश, राज कुमार त्रखान, सुनील प्रजापति, रवि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed