फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

साजिश के तहत किया गया मेरा राजनीतिक कत्ल: मनकोटिया

विज्ञापन
political
जम्मू। साजिश के तहत मेरा राजनीतिक कत्ल किया गया है। राजनीतिक छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए मानहानि का दावा करूंगा और कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा। यह बातें आम आदमी से निष्कासित नेता एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने प्रेसवार्ता में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह का अमपान कोई पार्टी करेगी तो उसे सहन नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को मुझे पार्टी ने नोटिस देकर अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। लेकिन मैंने कभी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली नहीं है। मुझ पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप है। लेकिन दिल्ली की टीम हो या प्रदेश की यह लोग खुद भाजपा के साथ मिले हैं। पार्टी ज्वाइन करने के चार दिन पहले मैं दिल्ली गया था, लेकिन अरविंद्र केजरीवाल से मुलाकात नहीं करवाई गई। मुझे प्रदेश का चेहरा बताया गया और बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की बात कही, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के छह महीने और पार्टी में शामिल होने के छह महीने बाद मेरे खिलाफ बहुत बड़ी साजिश हुई।
विज्ञापन

नोटिस से 15 दिन पहले कही थी प्रांतीय अध्यक्ष बनाने की बात
बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि नोटिस के 15 दिन पहले पार्टी प्रभारी ने प्रांतीय अध्यक्ष बनाने की बात कही गई। लेकिन पार्टी के संविधान में प्रांतीय अध्यक्ष का पद ही नहीं है तो मुझे छह महीने बाद कैसे हटा सकते हैं। मैंने कई बार धोखा खाया है। खुद पार्टी छोड़ने का मन बनाया था, लेकिन मैं पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed